पंचायतों की खाक रहे छान संजय कुमार, चला रहे नशा मुक्ति का अभियान

जम्‍मू, बिहार और रांची में यह अभियान चला चुके संजय कुमार अब हरियाणा और पंजाब समेत उत्‍तर भारत में यह अभियान चलाने जा रहे हैं। इसके लिए वह पंचायतों में घूम-घूमकर लोगों को इसकी परंपराओं के प्रति जागरूक करेंगे। उनका कहना है कि इंसान सामजिक प्राणी है लेकिन अब एकाकीकरण के इस दौर में लोग नशे का शिकार हो रहे हैं। दोस्‍त, भाइयों और रिश्‍तेदारों को भूलते जा रहे हैं। पंचायत अपना पुराना स्‍वरूप खो रही हैं। पहले लोगों को समाज का डर होता था, लेकिन यह डर भी खत्‍म होता जा रहा है।    

संजय कुमार जम्मू की पंचायतों में जागरूकता अभियान काफी पहले से चला रहे हैं। वह पहली बार तब चर्चा में आए थे, जब जम्मू में पंचायत चुनावों के बहिष्कार के समय वहां के लोगों को चुनाव में शामिल होने के लिए उन्‍होंने विशेष मुहीम चलाई थी। उन्‍होंने नशा उन्मूलन की मुहीम जम्मू की पंचायतों से शुरू की थी, जो अब उत्‍तर भारत में ले जाने की योजना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top